अगर आपका जवाब हां है, तो अब निश्चित हो जाइए।आपके इस समस्या का समाधान करते हुए "CG VYAPAM" एक नई सूचना (Latest Notification) जारी किया है।
"छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल ( CG VYAPAM)" द्वारा हमेशा की भांति भविष्य में विभिन्न प्रवेश एवं भर्ती परीक्षाएँ आयोजित की जायेगी। सामान्यतः यह देखा गया है कि एक ही आवेदक विभिन्न प्रतियोगी या प्रवेश परीक्षाओं हेतु आवेदन करते रहते है। जिसमें आवेदन को अपनी व्यक्तिगत जानकारी बार-बार भरना पड़ता है। जिसके कारण आवेदन प्रकिया में थोड़ी सुस्ती अथवा अपेक्षाकृत अधिक समय देना पड़ता है।
अभ्यर्थियों की इसी समस्या को आसान एवं सुविधायुक्त बनाने की दृष्टि से व्यापम ने आवेदकों के प्रोफाइल पंजीकरण (Profile Registration) की व्यवस्था अपने पोर्टल पर की है।
एक बार व्यापम के पोर्टल में प्रोफाइल पंजीकरण (Profile Registration) करने के बाद परीक्षा विशेष के लिए आवेदन करने हेतु अभ्यर्थी को व्यक्तिगत जानकारी बार-बार भरने की आवश्यकता नहीं होगी। यह जानकारी उनके प्रोफाइल पंजीयन से स्वमेव आ जायेगी । इससे आवेदक के समय और ऊर्जा की बचत होगी और त्रुटि होने की संभावना भी कम होगी।
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि अब व्यापम द्वारा आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं के आवेदन पत्र भरने के पूर्व व्यापम के पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीकरण करना अनिवार्य है। प्रोफाइल पंजीकरण सिर्फ एक बार करना होगा तथा उसी प्रोफाइल पर लॉगिन कर अभ्यर्थी व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं का आवेदन भर सकेगा ।
पंजीकरण हेतु व्यापम के पोर्टल का यू.आर.एल.
अभ्यर्थियों को इस बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि प्रोफाइल बनाते एवं जानकारी भरते समय पूर्ण सावधानी बरतें । क्योंकि प्रोफाइल का एक बार उपयोग करने के पश्चात् इसमें सुधार सिर्फ व्यापम में उपस्थित होने के बाद ही किया जा सकेगा, जिसके लिए शुल्क भी देय होगा।
CG VYAPAM द्वारा आयोजित होने वाले आगामी सभी परीक्षाओं हेतु आवेदन करने के लिए, आवेदक को व्यापम के पोर्टल पर अपना प्रोफाइल पंजीकृत करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी केवल एक बार पंजीकृत होने के बाद, उसी प्रोफाइल पर लॉग इन कर विभिन्न परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए, अभ्यर्थी CG VYAPAM के पोर्टल पर जाकर नवीनतम अपडेट देख सकते हैं।
अगले पोस्ट में हम आपको प्रोफाइल पंजीकरण (Profile Registration) प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे।
No comments:
Post a Comment