लोक शिक्षण संचालनालय (स्कूल शिक्षा विभाग, छ. ग.) के अंतर्गत शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) सहायक शिक्षक (ई एवं टी संवर्ग) एवं व्याख्याता(ई एवं टी संवर्ग) भर्ती परीक्षा "SEAT23" - 2023
आवेदन से संबंधित महत्वपूर्ण निर्देश:
- ऑनलाइन आवेदन के साथ अभ्यर्थी की जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी आदि सम्बंधी प्रमाण-पत्र नहीं लिए जा रहे हैं।
- अभ्यर्थी के सभी प्रमाण-पत्र का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा नियुक्ति के पूर्व की जाएगी।
- अभ्यर्थी द्वारा दी गई गलत जानकारी के लिए व्यापम जवाबदार नहीं होगा । इसका संपूर्ण उत्तरदायित्व उसका स्वयं का होगा।
- ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि को फार्म जमा करने के लिए निर्धारित समय-सीमा के दौरान भी सुधार कर सकते हैं । इसके अलावा ऑनलाइन फार्म भरने की अंतिम तिथि के पश्चात् भी 03 दिवस का समय दिया जायेगा।
- परीक्षा दिवस को ओ.एम.आर. उत्तरसीट पर कोई त्रुटि सुधार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी ।
- आवेदन पत्र को सफलतापूर्वक सबमिट करने के बाद कृपया इसका प्रिंट आउट अपने पास अनिवार्य रूप से रखें।
आवेदन प्रक्रिया • Application Process
1. सबसे पहले प्रोफाइल पंजीकरण के दौरान प्रयोग किए गए अपने Mobile नंबर/यूजर ID/Email एवं पासवर्ड के माध्यम से Login कर लें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें...
2. फोटो में दिखाए गए तरीके से, Exam Pre-requisite खंड में परीक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी भरें।
3. इसके बाद, Basic Information के खंड में अपना व्यक्तिगत / मूलभूत जानकारी ध्यानपूर्वक भर लें।
4. Upload खंड में अपना पासपोर्ट साइज फोटो एवं अपना हस्ताक्षर अपलोड कर लें। (प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के कारण जानकारी auto fetch हो जायेगा)
5. Other Information खंड में मांगे गए अन्य अवायक जानकारी भर लें।
6. Present Address में आप अपना वर्तमान पता की जानकारी भर लें।
7. साथ ही आप अपने सुविधानुसार नजदीकी Exam Centre (परीक्षा केंद) का चुनाव कर लें।
8. इसके बाद Declaration या घोषणा के नीचे दिए गए बॉक्स में टिक ☑️ कर दें और Captcha भरकर Submit के विकल्प में क्लिक कर दें।।
9. Submit करने से पहले आवेदन का पूर्वावलोकन कर लें।
10. इसके पश्चात सबमिट किए आवेदन का Print Out प्राप्त कर लें अथवा PDF के रूप में सुरक्षित रख लें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
व्यापम द्वारा जारी आवेदन प्रक्रिया – यहां से प्राप्त करें...
व्यापम द्वारा जारी परीक्षा निर्देश – यहां से प्राप्त करें...व्यापम द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं में आवेदन पत्र भरने के पूर्व व्यापम में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। अतः जो आवेदक पंजीकृत नहीं है वे पहले अपना पंजीयन करें। केवल पंजीकृत आवेदक ही व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।




No comments:
Post a Comment